ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म...

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद

इजराइल-ईरान युद्ध के कारण गैस संकट के बीच पटना के महावीर मंदिर में नैवेद्यम प्रसाद और दरिद्र नारायण भोज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गैस खत्म होने पर लकड़ी, कोयला, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हे से भोजन बनाया जाएगा।

12-Mar-2026 08:42 PM

By First Bihar

PATNA: इजराइल-इरान युद्ध की आंच लोगों के रसोई तक पहुंच गयी है। रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। वही कॉमर्शियल गैस की बुकिंग पहले से ही पूरी तरह बंद कर दी गयी है। ऐसे में कई होटल बंद होने के कगार पर हैं। जाहिर सी बात है रसोई गैस मिलेगा ही नहीं तो खाना कैसे बनेगा? पटना के महावीर मंदिर में एक सप्ताह का स्टॉक बचा हुआ है। 


दरअसल महावीर मंदिर पटना में हर दिन दो बार निशुल्क दरिद्र नारायण भोज कराती है। वही नैवेद्यम प्रसाद भी बनाती है। ऐसे में सब काम सिलेंडर पर ही होता है। अभी तो हफ्तेभर का सिलेंडर स्टॉक है, लेकिन यदि स्थिति यही रही तो इस बात का ख्याल रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने पहले से तैयारी कर ली है।


 प्रबंधन का कहना है कि गैस खत्म होगा हम लकड़ी और कोयला से काम चलाएंगे। ना तो नैवेद्यम प्रसाद के निर्माण में कोई कटौती होगी और ना ही सुबह और शाम गरीबों को कराये जाने वाले दरिद्र नारायण भोज पर कोई प्रभाव पड़ेगा। लकड़ी और कोयला के साथ-साथ हम इंडक्शन और इलेक्ट्रिकल चूल्हे का इस्तेमाल करेंगे। 


बता दें कि 27 मार्च को रामनवमी है, उस दिन महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। पटना के महावीर मंदिर का नैवेद्यम काफी प्रसिद्ध है। जिसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालु महावीर मंदिर में चढ़ाते हैं। रामनवमी पर इस प्रसाद की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में आई क्राइसिस से लड़ने के लिए हमने पूरी तैयारी कर रखी है। नैवेद्यम की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और ना ही दरिद्र नारायण भोज पर कोई असर पड़ेगा। 


यहां से कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं जाएगा। बता दें कि महावीर मंदिर न्यास समिति अयोध्या में 'राम रसोई' चलाती है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को खाना खिलाती है। इस  सेवा को जारी रखने के लिए इलेक्ट्रिक कुकर, इंडक्शन और लकड़ी-कोयले के इस्तेमाल किया जा रहा है और खाना बनाया जा रहा है। राम रसोई में आज भी भंडारा चलाया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन किया। अभी हर रोज तीन टाइम अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दाल, चावल, सब्जी, रोटी, खिचड़ी, मिठाई खिलाया जा रहा है।