BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
18-Jun-2021 07:45 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुई ओपीडी सुविधा अब एक बार फिर शुरू होने वाली है। पटना के आईजीआईएमएस में 19 जून से ओपीडी की सुविधा बहाल हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अब हर दिन मेडिकल ओपीडी में 50 और सर्जिकल ओपीडी में 30 मरीज देखे जाएंगे। हालांकि अभी भी मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक दिन पहले करना होगा सभी मरीजों की कोरोना जांच भी की कराई जाएगी।
जिन मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें ही डॉक्टर देखेंगे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने वालों को ओपीडी सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। आईजीआईएमएस की तरफ से अब एक मोबाइल एप भी शुरू किया गया है। इस एप के जरिए मरीज ना केवल रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे बल्कि डॉक्टर, तारीख और खुद को दिखाने का समय भी चुन पाएंगे। इस एप के जरिए अस्पताल को भुगतान भी किया जा सकेगा। साथ ही साथ मरीजों की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट भी डाउनलोड की जा सकेगी। इतना ही नहीं डॉक्टर भी अब इस एप के जरिए मरीज की रिपोर्ट देख पाएंगे। एप के जरिए मरीज को टेलीमेडिसिन की सेवा का लाभ भी मिल पाएगा।
आईजीआईएमएस से प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर से आईजीआईएमएस एप को डाउनलोड किया जा सकता है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद आईजीआईएमएस में ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। उधर पटना के एक और बड़े अस्पताल एनएमसीएच में गुरुवार से ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई। ओपीडी में पहले दिन 161 मरीजों ने इलाज कराया।