Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
18-May-2020 07:42 AM
PATNA :लॉकडाउन-4 की शुरुआत आज से हो गयी है। राजधानी में छोटी पहाड़ी और रूपसपुर मोड़ नए कंटनेमेंट जोन बनाए गए हैं। इन इलाकों में दुकानें खुलने से लेकर लोगों की आवाजाही तक सख्ती बरती जाएगी। रूपसपुर मोड़ में बीएमपी जवान की पत्नी व बेटी संक्रमित पाई गई है, जबकि छोटी पहाड़ी में एनएमसीएच की संक्रमित नर्स रहती है। पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित पटेल नगर के आदर्श नगर की गली नंबर पांच को पुन: सील किया जाएगा। इसके साथ ही पटना में कंटेनमेंट जोन की संख्या 19 हो जाएगी।
इस बीच पटना में अब तक जो छूट मिली है उसमें अधिकतर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के लिए है। आवश्यक और दैनिक उपयोग की जरूरी सामानों के साथ कुछ प्रतिष्ठान-दुकान को प्रतिदिन खोलने की अनुमति दी गई है। किस्तों में मिल रही छूट के बाद यह पहला सोमवार होगा जिसमें इलेक्ट्रिकल गुड्स से लेकर चश्मा की दुकानें एक साथ खुलेंगी। आइए पटना के कंटेनमंट जोन पर एक नजर डाल लें --
* चाणक्यपुरी मछली गली राजा बाजार
* बीपीएससी बेली रोड के पास अवस्थित स्लम एरिया पटना
* खाजपुरा बिचली गली
* पश्चिमी जजेज कॉलोनी, आरपीएस मोड़, रूपसपुर प्रखंड, दानापुर
* मानसरोवर अपार्टमेंट, मीठाकुआं रोड भट्टापर धनौत, थाना रूपसपुर, दानापुर
*नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत नवटी ग्राम शंभुकुड़ा
*अशोका टावर के सामने मछली गली राजा बाजार
* फुलवारी गुमटी, बिरला कॉलोनी एफसीआइ रोड रूपसपुर थाना, दानापुर
* हाउस नंबर 101 रोड 01ई, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी
* गिरजा पथ, प्रतिमा अपार्टमेंट के पास जक्कनपुर
* रोड नंबर 4, फाइनेंस डिपार्टमेंट कॉलोनी राजीवनगर पटना
* ग्राम महाराजगंज बगलापुर पंचायत चक्र चेचौल थाना नौबतपुर प्रखंड नौबतपुर
* दुर्गा आश्रम गली, प्रेम भवन के पास, शास्त्रीनगर पटना
* रोड नंबर 3, शिवनगर, बाईपास रोड खेमनीचक बाईपास पटना
* चंद्र विहार कॉलोनी, रोड संख्या 25 आशियाना-दीघा रोड
* मक्खनपुर ईदगाह रोड, आलमगंज
* बीएमपी 14 ( बैरक संख्या 7,11,15, 23, 25)