Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
18-May-2020 09:38 AM
PATNA : पटना के आईजीआईसी(इंदिरा गांधी ह्दय रोग संस्थान) से कोरोना संक्रमित नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक के तार जुड़ गये हैं। कनेक्शन जुड़ने के बाद पटना जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर हुई है।
पटना के आईजीआईसी में डॉक्टर की पत्नी टेंपररी पेसमेकर जैसी संवेदनशील यूनिट में नर्स हैं। रविवार सुबह इसकी जानकारी होते ही डॉयरेक्टर डॉ अरविंद कुमार ने नर्स कक्ष को सैनिटाइज कराने के बाद होम क्वारेंटाइन पर भेज दिया।डॉयरेक्टर डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से गुरुवार और शुक्रवार को अस्पताल नहीं आयी थीं। शनिवार को उन्हें बुलाया गया था बावजूद इसके उन्होनें निदेशक को चिकित्सक पति के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी नहीं दी।
पिछले बुधवार को हिसला के एक आईएएस ऑफिसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपाधीक्षक के नमूने जांच के लिए दिया गया था। गुरुवार की देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। डॉक्टर हर दिन बहादुरपुर गुमटी के नजदीक चित्रगुप्त नगर स्थित आवास से हिलसा अस्पताल आते-जाते थे। बावजूद इसके नालंदा के अधिकारियों ने पटना सिविल सर्जन को संपर्क हिस्ट्री नहीं भेजी। नतीजा तीन दिन तक उनकी पत्नी, ड्राइवर और घर में काम करकने वालों की जांच नहीं हो सकी।
पटना के सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर चौधरी ने बताया कि सोमवार को डॉक्टर के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों को होटल पाटलिपुत्र अशोक में क्वारंटाइन कर जांच के लिए नमूना लिया जाएगा।