Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा
28-Sep-2025 04:49 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित केनरा बैंक के पास रविवार को एक बेकाबू वैगन आर कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल महिला को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान कंचन देवी और उनकी 18 वर्षीय बेटी लाडली के रूप में हुई है जो RMS कॉलोनी, कंकड़बाग की निवासी हैं। दोनों स्कूटी से जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार वैगन आर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद कार महिला के ऊपर चढ़ गई और वह कार के नीचे फंसी रही, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गुस्साए लोगों ने कार को पलट दिया।
आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुरक्षा कारणों से कार को कंकड़बाग थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला के आवेदन का इंतजार है, जिसके आधार पर जीरो माइल थाना में केस दर्ज की जाएगी।