पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
17-May-2022 08:55 AM
PATNA : नमामि गंगे समेत कई अन्य योजनाओं ने राजधानी पटना का बुरा हाल कर रखा है. इन योजनाओं के निर्माण कार्य के चलते पटना की ज्यादातर सड़कों पर इन दिनों गड्ढे नजर आ रहे हैं. पटना की इस हालत को देखकर बिहार के डिप्टी सीएम और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तार किशोर प्रसाद ने गहरी नाराजगी जताई है. डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद सोमवार को पटना के सिटी इलाके समेत अन्य जगहों का जायजा लेने निकले थे. नमामि गंगे परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में राजधानी पटना की सड़कों पर खोदे गए गड्ढे 31 मई तक भर दिए जाएं. इतना ही नहीं गड्ढों को खोदने पर भी रोक लगाई गई है. तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि जब तक के मौजूदा काम पूरा नहीं कर लिया जाता तब तक काम को आगे ना बढ़ाएं.
दरअसल डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद जब जायजा लेने के लिए निकले तो उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि पटना में सड़कों की स्थिति क्या हो गई है. गड्ढों की वजह से सड़क पर चलना आम लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. उन्होंने तत्काल इस मामले में निर्माण एजेंसी और योजनाओं से जुड़े इंजीनियर को निर्देश दिया है. डिप्टी सीएम ने यह भी कहा है कि अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो दोषी अधिकारियों और संवेदक ऊपर सख्त एक्शन भी लेंगे. तार किशोर प्रसाद ने साफ तौर पर कहा है कि मानसून आने के पहले यह सभी सड़कें मोटरेबल हो जानी चाहिए. 31 मई तक के गड्ढों को भरने का काम होगा और उसके बाद पथ निर्माण विभाग 15 जून तक सड़क को ठीक करने का काम करेगा ताकि मानसून और बारिश के बीच पटना के लोगों को ज्यादा फजीहत न झेलनी पड़े.
मानसून के पहले ही राजधानी में जमीन पर उतर कर योजनाओं का जायजा लेने निकले तार किशोर प्रसाद में यह भी कहा है कि 21 मई को पटना में मानसून पूर्व तैयारियों के लिए समीक्षा के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. डिप्टी सीएम 21 मई को पटना शहरी क्षेत्र में मानसून की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इस समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ कमिश्नर डीएम नगर आयुक्त को के प्रबंध निदेशक के भी मौजूद रहेंगे. मानसून को लेकर पटना में होने वाली परेशानियों और उसके निदान को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा है कि हर हाल में राजधानी पटना को इस साल जलजमाव मुक्त रखा जाएगा. निर्माण कार्य की वजह से थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन आने वाले दिनों में यह भी खत्म हो जाएगी.