सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
24-Sep-2021 07:09 AM
PATNA : मुकदमों के दबाव और जजों की कमी से जूझ रहे पटना हाईकोर्ट को जल्द ही राहत मिल सकती है पटना हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति आने वाले वक्त में हो सकती है इसके लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट में 8 जजों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इनमें 6 अधिवक्ता और 2 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।
जिन वकीलों को जज बनाने की सिफारिश की गई है उनमें डॉ. अंशुमान पांडेय, खातिम रजा, संदीप कुमार, पुर्णेदु सिंह, सत्यव्रत वर्मा और राजेश कुमार वर्मा का नाम शामिल है। वहीं सर्विस कोटे से हाईकोर्ट के महानिबंधक नवनीत कुमार पांडेय और विजिलेंस रजिस्ट्रार सुनील कुमार पंवार के नाम की सुप्रीम कोर्ट कॉलिजयम ने अनुशंसा की है। पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत पदों की संख्या 53 है, जिनमें 40 स्थायी जज के और 13 एडिशनल जज के पद हैं।
पटना हाईकोर्ट में मौजूदा वक़्त में 19 जज हैं। 21 स्थायी और 13 एडिशनल जज के पद फिलहाल खाली हैं। हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने चार जज को पटना हाईकोर्ट में हस्तांतरित करने की अनुशंसा की है, जबकि पटना हाईकोर्ट के एक जज को यहां से दूसरे हाईकोर्ट भेजने की अनुशंसा की गयी है। पहली अक्टूबर को हाईकोर्ट के एक जज रिटायर होने वाले हैं। जजों की कमी के कारण पटना हाईकोर्ट में केसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।