बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
16-Nov-2025 06:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान अगले चार दिनों तक बंद रहेगा। कल यानी 17 नवंबर से 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए गांधी मैदान में एंट्री बैन कर दी गई है। इस दौरान गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।
दरअसल, विधानसभा का चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सोमवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस बार नीतीश कुमार राजभवन में नहीं बल्कि गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। एनडीए की ऐतिहासिक जीत को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सेलिब्रेट किया जाएगा। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान में साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है।
पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के सीएम शामिल होंगे। इस दिन कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक गांधी मैदान क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इस अवधि के दौरान मैदान में किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधि या आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए चार दिनों तक पूरा परिसर प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा। शपथ ग्रहण के दिन सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।