बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Oct-2025 04:33 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना के मुसल्लहपुर स्थित नंद नगर कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस की एक टीम ने जुआ अड्डे पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन जुआरी – दिलीप महतो, रंजीत रविदास और सुनील कुमार को रंगे हाथों पकड़ा गया। जब पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी नंद नगर कॉलोनी की महिलाओं ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
इस हमले में दो महिला सिपाही आशा जायसवाल और रंजना कुमारी घायल हो गईं। पुलिस ने इस संबंध में 7 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका दावा है कि पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और महिलाओं और नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट की गई।यहां तक कि दीपावली की सजावट कर रही महिलाओं की भगवान की मूर्तियां भी तोड़ दी गईं। स्थानीय लोगों इस घटना की शिकायत SSP और डीजीपी से करने की बात कही है।
पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली बल्कि पथराव भी किया। इस वजह से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल नंद नगर कॉलोनी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।