PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
11-May-2025 09:15 AM
By First Bihar
Patna Flight Cancellation: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब यात्राओं पर भी साफ दिखने लगा है। पटना एयरपोर्ट से चंडीगढ़, हिंडन और भुवनेश्वर के लिए चलने वाली तीन प्रमुख उड़ानें 15 मई तक रद्द कर दी गई हैं। जिन फ्लाइट्स को रद्द किया गया है, उनमें 6E 6494, 6E 6485 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX 1591/1592 शामिल हैं। यात्रियों को टिकट का पूरा किराया रिफंड किया जा रहा है।
यात्रियों में घबराहट, टिकटों की बुकिंग में गिरावट
शनिवार को करीब 1700 यात्रियों ने अपनी हवाई टिकटें रद्द कराईं, जिनमें से अधिकांश कनेक्टिंग फ्लाइट्स थीं। दुबई और अबूधाबी के लिए भी 13 इंटरनेशनल टिकटें कैंसिल की गई हैं। पटना जंक्शन और दानापुर रेल मंडल के स्टेशनों पर भी लंबी दूरी की यात्राओं में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली, सूरत, जम्मूतवी, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए 500 से अधिक आरक्षित टिकट रद्द हुए। वहीं पटना से जम्मू और चंडीगढ़ की यात्राएं लोग फिलहाल टाल रहे हैं।
दिल्ली से पटना की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में भीड़ में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि चंडीगढ़ और जम्मू से यात्री पहले दिल्ली आ रहे हैं और वहां से पटना की ओर सफर कर रहे हैं, जिससे राजधानी की ओर ट्रेनों में दबाव बढ़ा है।
पाटलिपुत्र जंक्शन पर टिकट रद्द कराने पहुंचे यात्री
बोरिंग रोड निवासी राकेश परमार ने जम्मूतवी जाने के लिए सपरिवार टिकट बुक कराया था, लेकिन स्थिति को देखते हुए उन्होंने शनिवार को पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचकर टिकट रद्द करा दिया।
ऑनलाइन टिकट कैंसिलेशन में तेजी
सबसे अधिक टिकट ऑनलाइन माध्यमों से रद्द की गई हैं। वहीं, पटना से जम्मू और चंडीगढ़ की दिशा में केवल जरूरी यात्राएं ही की जा रही हैं। पटना जंक्शन पर प्रतिदिन महज चार से पांच लोग ही इन रूटों के लिए टिकट लेने पहुंच रहे हैं।
दिल्ली से पटना की ट्रेनों में भीड़
दूसरी ओर, दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि जम्मू और चंडीगढ़ के यात्री पहले दिल्ली पहुंच रहे हैं, फिर वहां से पटना की ओर सफर कर रहे हैं। इसी वजह से दिल्ली-पटना रूट की बोगियों में भीड़ बढ़ती जा रही है।