ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Patna Encounter: पटना में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, 2 पुलिसकर्मी भी...

Patna Encounter: पटना में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

Patna Encounter: पटना के खुसरूपुर में 25 हजार का इनामी मिथुन कुमार मुठभेड़ में घायल। पुलिस पर फायरिंग की, बदले में पैर में लगी गोली। पिपरा डबल मर्डर का है आरोपी..

16-Nov-2025 08:18 AM

By First Bihar

Patna Encounter: राजधानी पटना के खुसरूपुर इलाके में शनिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी मिथुन कुमार के बीच हुई इस मुठभेड़ में मिथुन पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। मिथुन सालिमपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव का रहने वाला है और पिपरा डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी भी है।


ग्रामीण एसपी अपराजिता लोहान ने बताया है कि मिथुन हत्या के प्रयास, डकैती, अवैध हथियार रखने और लूट जैसे कई मामलों में वांछित था। झारखंड में भी उस पर लूट का केस दर्ज है। गुप्त सूचना मिली कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने खुसरूपुर आया हुआ है। खुसरूपुर SHO की अगुवाई में विशेष टीम ने शेख मोहम्मदपुर के सामने फोरलेन पर घेराबंदी की।


पुलिस को देखते ही मिथुन ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। मौके से एक खोखा और मिथुन पिस्टल बरामद हुई। घायल मिथुन को तुरंत NMCH भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से जख्मी हुए, जिनका इलाज चल रहा है।


पिछले महीने रामकृष्णनगर थाने के पिपरा में दो सगे भाइयों की हत्या में मिथुन मुख्य आरोपी था। पुलिस ने उसे 25 हजार का इनामी घोषित किया था। इस गिरफ्तारी से इलाके में राहत की लहर है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मुठभेड़ स्थल को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है।