ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / Patna news: नवरात्रि और दशहरा को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एडवाइजरी...

Patna news: नवरात्रि और दशहरा को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एडवाइजरी जारी; लोगों से की यह अपील

Patna news: पटना जिला प्रशासन ने रावण वध, दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। बच्चों की सुरक्षा, अफवाहों से बचाव, पटाखे प्रतिबंध और इमरजेंसी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

27-Sep-2025 12:15 PM

By FIRST BIHAR

Patna news: नवरात्रि, दशहरा और रावण वध कार्यक्रम को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और अलर्ट मोड में काम कर रही है। जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।


एडवाइजरी के अनुसार, मेले में आने वाले लोग अपने बच्चों के पॉकेट में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर जरूर रखें। बच्चों का हाथ मेले में कभी न छोड़ें और उन्हें इधर-उधर जाने न दें। महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही उस पर ध्यान दें। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।


धूम्रपान और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने का भी निर्देश दिया गया है। मेले में किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैलाएं। सड़क पर धीरे-धीरे चलें, कतारबद्ध रहें और जल्दबाज़ी बिल्कुल न करें। इमरजेंसी मार्ग को किसी भी हाल में बाधित न करें।


पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ मेले में साथ लेकर आना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी से सुरक्षा मानकों का पालन करने और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा जांच आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, इसलिए सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग करें।


यदि किसी को संदेहास्पद सूचना मिले तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष की 24x7 फोन नंबर 0612-2219810 / 2219234 या डायल 112 पर सूचित करें। किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को देखें तो उसे छुएं नहीं और तुरंत संबंधित अधिकारियों जैसे दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दें।