ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / पटना : देर रात लड़की को बाइक से घुमाने निकला था युवक, सड़क...

पटना : देर रात लड़की को बाइक से घुमाने निकला था युवक, सड़क हादसे में दोनों की मौत

13-Dec-2022 08:37 AM

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालो में एक लड़का और एक लड़की शामिल है। दरअसल, एक लड़का और एक लड़की बाइकपर सवार होकर गांधी मैदान की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान गंगा पथ पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और इस घटना में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। 




मृतक लड़का और लड़की पटनामें रहकर NEET की तैयारी करते थे। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। दोनों पल्सर 200 से कहीं जा रहे थे। दीघा-अटल पथ के पास रोटरी डिवाइडर से बाइक टकरा गई और इसी दौरान दोनों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। 




सूचना पाकर दीघा पुलिस की टीम पहुंची। लड़का और लड़की को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल में एडमिट कराया लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।  दीघा थाना के एसआई फूल कुमार चौबे ने बताया कि मृतक रोहतास के दिनारा का रहने वाला है जबकि लड़की भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। दोनों नीट की तैयारी कर रहे थे।