बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Mar-2026 11:24 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में स नसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय बिट्टू उर्फ पलकिया के रूप में हुई है, जो गुरुद्वारा रोड, चौधराना रोड निवासी विनय कुमार सिंह का बेटा था। बताया जा रहा है कि बिट्टू दिल्ली में रहकर काम करता था और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए करीब तीन दिन पहले ही घर लौटा था।
घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू दानापुर के तकियापार मोड़ के पास एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था और चाय पी रहा था। इसी दौरान अचानक 20 से 25 की संख्या में युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन दुकान से खींचकर बाहर ले गए। इसके बाद उन लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने आगजनी भी की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
सड़क जाम के कारण करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की।
पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद लोगों को शांत कराया गया और जाम हटवाया गया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा निर्दोष था और उसे बेरहमी से मार दिया गया। परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और कहा है कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, वे न्याय की मांग करते रहेंगे।
मृतक की नानी ने बताया कि बिट्टू बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रहा था और परिवार का बेहद लाडला था। वह खासतौर पर अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से घर आया था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
दानापुर थाना के प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि हत्या के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।