Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
03-Feb-2026 09:19 PM
By First Bihar
PATNA: आधार कार्ड में सुधार करने के नाम पर पटना के रिहाइशी इलाके में डेढ़ साल से साइबर ठग गिरोह संचालन हो रहा था। आर्थिक अपराध इकाई को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद साइबर और ईओयू की टीम ने पटना के सगुना मोड़ और रूपसपुर इलाके में अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर पर छापेमारी की। एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी की गयी।
इस दौरान 15 महिलाएं और 7 पुरुष को अरेस्ट किया गया। मौके से 19 लैपटॉप, एक डेस्कटॉप, 53 मोबाइल और 12 एटीएम सहित अन्य सामान को जब्त किया गय। इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी साइबर डीएसपी संगीता ने दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए साइबर डीएसपी ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा सूचना मिली थी कि सगुना मोड़ और रुपसपुर इलाके में अवैध रूप से कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जिससे साइबर ठगी का काम किया जा रहा है।
इस सूचना पर साइबर और आर्थिक अपराधी की टीम अलग-अलग रेड के लिए निकली। तीन लॉकेशन पर रेड किया गया। लखन कुटीर, वेद नगर और सौभाग्य शर्मा पथ में रेड किया गया। तीनों जगहों से 15 महिलाओं और 7 पुरुष को गिरफ्तार किया है। 19 लैपटॉप, एक डेक्सटॉप, 53 मोबाइल, 12 एटीएम सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। ये लोग आईआरसीटी से डेटा डाउनलोड करते थे, साइबर कैफे वाले इनके टारगेट होते थे।
वहां से डेटा डाउनलोड करते थे और लोगों को कॉल करवाया जाता था। आधार सेंटर के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा था। लड़कियां कॉल करती थी क्लाइंट्स लाती थी। उसके बाद आगे का काम बाकी लोग करते थे। 8 से 10 हजार रुपये इन लड़कियों को सैलरी दी जा रही थी। डेढ साल से यह गिरोह चल रहा था। यहां बैठकर इन लोगों ने कई लोगों को शिकार बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। इनके मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट