ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / bihar / CBI Raid in Patna: पटना में CBI का बडा एक्शन, IRS अधिकारी समेत...

CBI Raid in Patna: पटना में CBI का बडा एक्शन, IRS अधिकारी समेत IT डिपार्टमेंट के 3 स्टाफ अरेस्ट, 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए

CBI Raid in Patna: पटना में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के सहायक आयुक्त आदित्य सौरभ समेत तीन अधिकारियों को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ये रिश्वत हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी से मांगी गई थी।

16-Jul-2025 05:19 PM

By FIRST BIHAR

CBI Raid in Patna: बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार शाम, आयकर विभाग के दो अधिकारियों और एक कर्मचारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी पटना हाईकोर्ट के पीछे वाली गली से की गई।


गिरफ्तार किए गए लोगों में 2021 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी और सहायक आयुक्त आदित्य सौरभ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर मनीष कुमार मंकज और मल्टी टास्किंग स्टाफ शुभम राज शामिल हैं। आरोप है कि इन तीनों ने हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी से 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 


CBI ने उन्हें उस समय दबोचा, जब वे रिश्वत की 2 लाख की राशि ले रहे थे। CBI को पहले से ही पटना में आयकर अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच और सत्यापन के बाद, एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। 


गिरफ्तार किए गए अधिकारियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है। इस कार्रवाई के बाद पटना स्थित आयकर कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।