ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Patna News: पटना में कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, आधा दर्जन...

Patna News: पटना में कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख

Patna News: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में सोमवार देर रात एक कबाड़ दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की करीब आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

11-Nov-2025 01:18 PM

By First Bihar

Patna News: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में सोमवार देर रात एक कबाड़ दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की करीब आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धुएं का गुबार पूरे बाजार में फैल गया।


स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच छोटी-बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग की शुरुआत कबाड़ दुकान से हुई और फिर धीरे-धीरे पास की दुकानों तक फैल गई। प्रभावित दुकानों में मुर्गी की दुकान, प्लास्टिक बर्तन की दुकान, गौशाला और कबाड़ दुकान शामिल हैं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। फायर विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानों के बीच की दूरी बहुत कम थी और वहां प्लास्टिक, कबाड़ और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से भड़क उठी। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के जख्मी या हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।