petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
19-Sep-2025 09:15 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक प्रखंड में शुक्रवार को एक दुखद रेल हादसा हो गया। मेकरा ममरखाबाद हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग नालंदा जिले के टाडापर गांव से गोपकिता गांव लड़की देखने जा रहे थे। मृतकों की पहचान गोविंदा मांझी, जीतो मांझी और रीतलाल मांझी के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम जगलाल मांझी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 25 लोगों का यह दल अपनी गाड़ी ममरखाबाद हॉल्ट के पास खड़ी कर पैदल ही रेल पटरी के किनारे-किनारे गोपकिता गांव की ओर जा रहा था। तभी अचानक दोनों ओर से ट्रेनें आ गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कुछ लोग ट्रेन की चपेट में आ गए।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।