Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
22-Jan-2026 11:15 AM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इलाज के दौरान ऑक्सीजन मास्क हटाए जाने पर सवाल करना मरीज के परिजनों को भारी पड़ गया। आरोप है कि दर्जनों जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल इंटर्न छात्रों ने मिलकर मरीज के परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार क्रिश्चियन क्वार्टर, बेतिया निवासी सुशीला देवी को परिजन पटना से इलाज के लिए बेतिया ला रहे थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा मरीज का ऑक्सीजन मास्क हटाए जाने पर परिजनों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर डॉक्टर और परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।
आरोप है कि इसके बाद दर्जनों मेडिकल इंटर्न छात्र मौके पर पहुंच गए और मरीज के बेटे विशाल राज तथा उसके भाई अमन ठाकुर की लात-घूंसे और जूतों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो इस बात का गवाह है कि अस्पताल परिसर में खुलेआम गुंडागर्दी की गई। परिजनों का कहना है कि उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने डॉक्टर से यह पूछ लिया था कि मरीज का ऑक्सीजन मास्क क्यों हटाया गया।
पीड़ित युवक के पिता ज्ञानप्रकाश ने बताया कि उनके बेटों को गुंडों की तरह पीटा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल इलाज के लिए होता है, न कि मारपीट के लिए। वहीं इस मामले पर जीएमसीएच की अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंची थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ।
गौरतलब है कि जीएमसीएच में इससे पहले भी मेडिकल इंटर्न छात्रों पर मारपीट के आरोप लग चुके हैं। कभी जीविका दीदियों तो कभी मरीज के परिजनों के साथ हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं। हालांकि हर बार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होती दिख रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में दोषियों पर कब और क्या कार्रवाई होती है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट
बेतिया GMCH में ऑक्सीजन हटाने पर सवाल करना परिजनों को पड़ा महंगा, जूनियर डॉक्टरों पर पिटाई का आरोप#Bettiah #GMCH #HospitalViolence #JuniorDoctors #PatientSafety #BiharNews pic.twitter.com/c4uc9y57jT
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 22, 2026