ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / ‘विजय सिन्हा जी बड़ी-बड़ी बात करने से कुछ नहीं होगा’, पप्पू यादव ने...

‘विजय सिन्हा जी बड़ी-बड़ी बात करने से कुछ नहीं होगा’, पप्पू यादव ने कसा तंज, बताया कौन है सबसे बड़ा भू-माफिया

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार के राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर तीखा हमला करते हुए अंचलाधिकारी को सबसे बड़ा भू-माफिया बताया और 50 लाख की घूस मांगने का आरोप लगाया। कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होगा विजय सिन्हा जी..

22-Dec-2025 02:28 PM

By First Bihar

 PATNA: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार अधिकारियों की फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों की फिर जमकर फटकार लगाई। भूमि विवाद में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भ्रष्टाचार रोकने का निर्देश दिया। विजय कुमार सिन्हा के इस रूप को देखकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव हैरान रह गये। उन्होंने कटाक्ष करते हुए विजय कुमार सिन्हा पर हमला बोलते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होगा। 


पप्पू यादव ने विजय सिन्हा से कहा कि आपका CO सबसे बड़ा भूमाफिया है। पूर्णिया के नगर अंचल का CO दिवाकर कुमार जमीन के म्युटेशन के लिए खुलेआम 50 लाख रूपये घूस मांगता है। घूस नहीं देने पर जिस जमीन का म्युटेशन एक साल पहले वही किया था, उसे रद्द कर देता है और आप बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।


पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने विजय सिन्हा पर तंज कसा और बिहार में सबसे बड़े भू-माफिया का खुलासा भी किया। पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  एक्स के माध्यम से बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री पर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी बड़ी-बड़ी बात करने से नहीं होगा। आपका CO सबसे बड़ा भू-माफिया है। पूर्णिया के नगर अंचल का CO दिवाकर कुमार खुलेआम 50 लाख रुपये घूस जमीन म्युटेशन के लिए मांगता है और नहीं देने पर जिस जमीन का म्युटेशन एक साल पहले वही किया था, उसे रद्द कर देता है। इस तरह से पप्पू यादव ने अंचलाधिकारी (सीओ) को सबसे बड़ा भू-माफिया बताया है.


बता दें कि आज सोमवार 22 दिसंबर को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जमीन से जुड़े एक मामले में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और हर तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला उस समय सामने आया जब जमीन से जुड़े विवाद में स्थानीय अधिकारीयों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। मंत्री ने मौके पर उपस्थित को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, “पहले मुझे यह बताइए कि आपको दरमाहा कौन देता है? यह सवाल साफ तौर पर अधिकारियों की जवाबदेही और उनके कार्यों में पारदर्शिता को लेकर था।


इसके बाद मंत्री ने इस अंचल के DCLR  को निर्देश दिया कि इस मामले में RO से स्पष्टीकरण लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी की मंशा सही नहीं लग रही है और यदि उचित जवाब नहीं मिलता है तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार या लापरवाही करने वालों के लिए अब कोई छूट नहीं होगी।उन्होंने डीएम को भी निर्देश दिया कि दलालों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की फोटो CCTV के जरिए निकाल कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। मंत्री का यह संदेश साफ था कि प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाए।


news image