BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
22-Mar-2026 08:36 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के हॉस्टल और लॉज में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त LPG सिलेंडर देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत कॉलेज परिचय पत्र दिखाकर विद्यार्थी छोटे सिलेंडर में गैस भरवा सकेंगे। जिसका उद्धेश्य छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को सुगम बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
सांसद पप्पू यादव ने बताया कि जो छात्र और छात्राएं घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और जिन्हें गैस लेने में परेशानी होती है, वे छोटा गैस सिलेंडर लेकर आकर फ्री में गैस भरवा सकते हैं। इसके लिए बस उन्हें अपने कॉलेज का परिचय पत्र दिखाना होगा। सांसद ने अपने सहयोगियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जो छात्रों की सहायता करेंगे।
उन्होंने कहा कि पटना सहित पूरे बिहार में पढ़ाई कर रही छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आपात स्थिति में यदि किसी छात्रा को LPG की आवश्यकता पड़ती है, तो वह परिचय पत्र दिखाकर छोटा सिलेंडर प्राप्त कर सकती हैं।
पप्पू यादव ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी दैनिक जरूरतों को आसान बनाना और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा, "शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और हमारी कोशिश है कि बेटियां सुरक्षित, आत्मविश्वासी और सक्षम बनें।"
सांसद पप्पू यादव अपने उदार दिल और लोगों की मदद के लिए जाने जाते हैं। बिहार में किसी भी आपात स्थिति में वे हमेशा लोगों की सहायता करते हैं। अभी इजराइल इरान युद्ध का असर एलपीजी के सप्लाई पर पड़ा है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्रों पर इसका खासा असर पड़ा है। गैस की किल्लत होने के बाद छात्रों को ज्यादा कीमत देकर गैस भरवाना पड़ रहा है। कई छात्र तो अपने गांव चले गये हैं। छात्रों की इस समस्या की जानकारी मिलने के बाद अब पप्पू यादव उनकी मदद के लिए सामने आए हैं।