Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
01-Jul-2020 08:15 PM
PATNA : कोरोना वायरस में डॉक्टर फ्रंट लाइन योद्धा के रूप में सामने आए हैं। ऐसे में डॉक्टर्स डे का मौका और भी खास हो जाता है। पटना के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएसएमसीएच) में बुधवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया।इस मौके पर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि आज के समय में डॉक्टर काफी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कोविड-19 के समय वो समाज में हीरो बन कर उभरे हैं| ऐसे में एक दिन हमें उन्हें समर्पित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अस्पताल के अधीक्षक डा.अरविन्द प्रसाद ने चिकित्सकों को बधाई दी। वहीं एनएसएमसीएच के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने डॉक्टरों का हौसला बढाया। उन्होनें कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में निःस्वार्थ सेवा करना समाज के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। ऐसे लोगों कि जितनी सराहना की जाए कम है।
बता दें कि बिहटा के अमहरा में एनएसएमसीएच कि स्थापना कि गई है। यहां अत्याधुनिक उपकरणों से इलाज किया जाता है। यहां कार्यरत डॉक्टर अपने क्षेत्र के जाने माने लोग हैं। यहां वो तमाम सुविधाएं मौजूद हैं जो एक अत्याधुनिक अस्पताल में होता है।
गौरतलब है कि भारत में डॉक्टर्स डे की शुरुआत 1991 में तत्कालिक सरकार द्वारा की गई थी। तब से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। भारत के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधानचंद्र राय को सम्मान और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। डॉ. राय को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उनके जन्म दिवस को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।