बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Nov-2025 10:36 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार के पैरों को छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कहा कि उनके पापा पूरी तरह से फिट हैं वो आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करेंगे और जो भी वादा उन्होंने बिहार की महान जनता से किया है उसे जरूर पूरा करेंगे। यही नहीं बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।
नीतीश कुमार के शपथग्रहण के दौरान निशांत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पापा पूरी तरह से स्वस्थ हैं, गांधी मैदान में पापा को शपथ लेते हुए देखकर गर्व महसूस हुआ। आज पापा ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इस बार तो बिहार की महान जनता ने तो वोट देकर एनडीए को प्रचंड जीत दी।
निशांत ने आगे कहा कि पापा ने बिहार के विकास के लिए लगातार काम किये हैं। यही उसी का परिणाम है कि आज एनडीए की बिहार में प्रचंड जीत हुई है। पापा ने बिहार के लिए अभूतपूर्व काम किया है और उनके नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। निशांत ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहयोगपूर्ण नीतियों और चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन से बिहार में और तेजी से विकास होगा।
बता दें कि नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ-साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। साथ ही मंत्रिमंडल के विस्तार में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम (हमार पार्टी) और रालोमो से कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन सभी को भी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस बार बड़ी बात यह रही कि पिछली सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई। जबकि 12 नए चेहरे पहली बार मंत्री पद पर पहुंचने में कामयाब रहे। एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना। समारोह गुरुवार की सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में शुरू हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह, जेपी नड्डा, बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग इस शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।
