Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jan-2026 07:05 PM
By FIRST BIHAR
Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को समृद्धि यात्रा के तहत सीवान जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को कुल 201.83 करोड़ रुपये की 71 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 40 नई योजनाओं का शिलान्यास और 31 पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा। वे मैरवा स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए 16 स्टॉल्स का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे जीविका दीदियों से संवाद करेंगे और उनकी सफलता की कहानियों से रूबरू होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पंचमंदिरा स्थित जल-जीवन-हरियाली पार्क का भी दौरा करेंगे।
जल-जीवन-हरियाली पार्क को मुख्यमंत्री के आगमन के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। पार्क को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कोलकाता से हरी घास मंगवाई गई है। मुख्यमंत्री पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क के तालाब में चार हंस और 25 किलो रंगीन मछलियां छोड़ेंगे। पार्क की दीवारों पर जल और हरियाली के महत्व को दर्शाती सुंदर पेंटिंग्स भी बनाई गई हैं।
मुख्यमंत्री का सिवान में कुल दौरा करीब दो घंटे का होगा। दोपहर 1 बजे वे डीएवी कॉलेज हेलीपैड से पटना के लिए रवाना होंगे। इस संक्षिप्त दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में 293 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शहर में 9 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। वीआईपी वाहनों की पार्किंग एकता इंडोर स्टेडियम और डीएवी स्कूल परिसर में होगी। मुख्यमंत्री को भेंट किए जाने वाले फूलों और गुलदस्तों की भी कड़ी जांच की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर 06154-242000 जारी किया है।