बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-May-2025 10:17 AM
By First Bihar
Nitish Kumar security protocol : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सीएम की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति और एंटी-सबोटाज जांच के मुख्यमंत्री को फूलमाला नहीं पहना सकेगा।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री को Z+ सुरक्षा प्राप्त है और वे बिहार विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2000 के अंतर्गत संरक्षित हैं। ऐसे में प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी जगहों पर दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है।
कड़े दिशा-निर्देश:
डीएम और एसएसपी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति झोला, छाता या बिना जांच की कोई वस्तु लेकर नहीं जा सकेगा। फूल, माला, या अन्य उपहार मुख्यमंत्री को बिना अनुमति के नहीं दिए जा सकेंगे। सुरक्षा एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि किसी भी वस्तु में विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु न हो।