बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
12-Mar-2026 06:36 PM
By First Bihar
PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान एक भावुक क्षण देखने को मिला। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह मंच पर नीतीश कुमार की तारीफ करते-करते भावुक हो गईं और मंच पर ही रो पड़ीं। कहने लगी कि कठिन समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ढाल बनकर खड़े रहे। हर मुश्किल से मुझे उन्होंने बाहर निकालने में मदद की। कृष्ण बनकर आए नीतीश कुमार।
समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया पहुंचे मुख्यमंत्री से पहले लेसी सिंह ने जीविका दीदियों की सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री के महिलाओं के सशक्तिकरण प्रयासों की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में महिलाओं को राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। लेसी सिंह ने बताया कि वे खुद एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़ा दायित्व देकर सम्मानित किया।
मंत्री लेसी सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि जब उनके परिवार पर संकट आया, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके लिए कृष्ण की तरह ढाल बनकर खड़े रहे और हर मुश्किल से बाहर निकालने में मदद की। यही बताते-बताते उनके आँसू छलक गए और मंच पर मौजूद लोगों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। लेसी सिंह ने आगे कहा कि "जब मेरे परिवार पर संकट आया, तब मुख्यमंत्री कृष्ण की तरह ढाल बनकर खड़े हुए। उन्होंने हमें हर परेशानी से बाहर निकाला और मेरे जैसी साधारण महिला को सम्मान दिलाया।
बता दें कि समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले प्रसिद्ध मां पूरणदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। 500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन: मत्स्य एवं पशुपालन विभाग में मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ रुपये की लागत वाली 200 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और ट्रैफिक रूट में बदलाव भी किए गए।
गांधी स्टेडियम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 में NDA सरकार आने के बाद बिहार में विकास तेजी से हुआ। उन्होंने बताया कि पहले लोग शाम में घर से निकलने से डरते थे, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी, सड़कें खराब थीं और हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम थे। हमारी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। विकास के काम हर क्षेत्र में हो रहे हैं और राज्य प्रगति की राह पर है।
पूर्णिया के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज-2 के तहत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने रिमोट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया और कृषि यांत्रिकीकरण मेले का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया।
यात्रा का तीसरा चरण और समापन: समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण 10 मार्च को सुपौल और मधेपुरा से शुरू हुआ और 14 मार्च को शेखपुरा में समाप्त होगा। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में विकास परियोजनाओं का जायजा ले रहे हैं और जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। पूर्णिया में लेसी सिंह का भावुक पल इस बात का प्रतीक है कि मंत्री और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के प्रति निष्ठा रखते हैं।