BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
07-Mar-2026 09:42 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने पिछले लगभग 50 वर्षों तक बिहार और देश की सेवा की है। उनका राज्यसभा जाना लोगों के लिए चिंता का विषय है, जो स्वाभाविक भी है। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार जैसे नेता अब हमारे बीच नहीं रहेंगे।"
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने बीजेपी और एनडीए को भरोसा दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नीतीश जी की मदद से बिहार एक समृद्ध और उद्योगों के लिए अग्रणी राज्य बनेगा।
डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत बिहार से बाहर नौकरी करने गए योग्य बिहारी वहीं काम करेंगे, लेकिन मजदूरी के लिए बाहर गए लोगों को चिन्हित कर बिहार लाने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी और नीतीश कुमार का सपना है कि अगले पांच साल में एक करोड़ बिहारियों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने लगभग 50 वर्षों तक बिहार और राष्ट्र को सेवा दिया है। वो राज्यसभा जा रहे हैं। बिहार से बाहर जा रहे हैं। यह लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जो लाजिमी भी है। नीतीश कुमार जी जैसे नेता अब हमारे बीच नहीं रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए के लोगों को बिहार की जनता ने मैंडेट दिया है। ऐसे में बिहार की जनता को मैं जरूर आश्वस्त करता हूं कि नीतीश जी की मदद से बिहार और समृद्ध राज्य बनेगा। बिहार इंडस्ट्रीज के लिए खड़ा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमलोगों से कहा है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ जॉब क्रियेट करना है।
उन्होंने कहा कि एक-एक बिहारी जो अच्छे नौकरी करने के लिए बाहर गये हैं, उनको नहीं लाना है। वो लोग वही काम करेंगे, लेकिन जो बिहारी मजदूरी करने बाहर गये हैं, वैसे एक-एक व्यक्ति को चिन्हित करके बिहार लाने का हम काम करेंगे। पीएम मोदी और सीएम नीतीश का यह सपना है कि अगले 5 साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा।