BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
05-Mar-2026 03:19 PM
By First Bihar
NITISH KUMAR:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। इसके लिए आज उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया। नीतीश कुमार के इस फैसले के खिलाफ समर्थकों ने पटना में जेडीयू कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर तोड़फोड़ की। वही नीतीश कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि नीतीश के बिना बिहार विधवा हो जाएगा।
नीतीश के बहनोई नाराज
नीतीश कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने आगे कहा कि बिहार और नीतीश जी के साथ ठीक नहीं हुआ। नीतीश कुमार के बिना बिहार विधवा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीच में ही उन्हें राज्यसभा भेजना सही नहीं है। बिहार में जो नीतीश जी ने काम किया उसे कोई भूल नहीं सकता।
दरअसल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज खुद इस बात की घोषणा कर दी कि वो राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। इतने लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के कार्यकाल का अंत हो जाएगा। 2025 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी जीत दिलाने के बाद नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के किसी नेता के मुख्यमंत्री बनने की संभावना प्रबल दिख रही है। ऐसा हुआ तो बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। क्योंकि हिंदी भाषी राज्यों में बिहार ही ऐसा स्टेट रहा है जहां भाजपा का मुख्यमंत्री अब तक नहीं बना। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।