Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल
02-Aug-2025 11:24 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना को विकास की नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजीव नगर और आनंदपुरी नालों पर सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन दोनों नालों पर बनने वाली सड़कों और पुलों से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि लोग फर्राटेदार गाड़ियों के साथ सुरक्षित और तेज गति से यात्रा कर सकेंगे। इस अवसर पर जारी एक वीडियो में दिखाया गया है कि नालों के ऊपर बनने वाली सड़कों पर लोग किस तरह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला सकेंगे, जिससे पटना के यातायात में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि यह परियोजना शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने और पैदल यात्रियों के लिए भी सुरक्षित मार्ग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ये सड़कें और पुल पटना की सड़कों को स्मार्ट और आधुनिक बनाएंगे, जिससे लोगों की रोजमर्रा की यात्रा सुगम होगी।
आज के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुर्जी नाला निर्माण योजना का भी उद्घाटन किया, जिसकी लागत लगभग 181 करोड़ रुपये है। इसके अलावा आनंदपुरी नाला के पुनर्निर्माण के लिए 91 करोड़ रुपये की योजना का भी शुभारंभ किया गया। ये योजनाएं नालों की साफ-सफाई, जल निकासी सुधार और आवागमन की समस्याओं को दूर करने में सहायक साबित होंगी।
इस कार्यक्रम में पटना के दोनों उपमुख्यमंत्री, नगर विकास विभाग के मंत्री, विभिन्न अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने इस विकास कार्य के शीघ्र पूरा होने पर जोर दिया ताकि पटना के नागरिकों को जल्द से जल्द इसके फायदे मिल सकें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनावी वर्ष में जनता को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लगातार शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेकर यह संदेश दिया है कि विकास कार्य रुकने नहीं देंगे और पटना को एक आधुनिक महानगर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
यहां यह उल्लेखनीय है कि राजीव नगर और आनंदपुरी नाले पटना के प्रमुख इलाकों में से हैं, जहां अक्सर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इन समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों की दैनिक जीवन शैली में सुधार होगा।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट