ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार लेंगे शपथ, निशांत...

20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार लेंगे शपथ, निशांत भी होंगे शामिल

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश के पुत्र निशांत ने जनता और एनडीए गठबंधन को धन्यवाद दिया है।

18-Nov-2025 08:17 PM

By First Bihar

PATNA: एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। आगामी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार के कई मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।


इस दिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम सहित कई नए मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गांधी मैदान पहुंचेंगे। 


निशांत ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बिहार की जनता ने पिताजी पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। साथ ही, हमारे सभी एनडीए गठबंधन के साथियों को भी जीत की बधाई देता हूं। निशांत ने समारोह में आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता ने आशीर्वाद के रूप में एनडीए को जीत दिलाई है और वह स्वयं भी शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।


निशांत ने कहा है कि बिहार की जनता का आशीर्वाद पिताजी को मिला है। इसके लिए मैं बिहार की महान जनता को धन्यवाद देता हूं। जितने भी हमारे एनडीए गठबंधन के साथी हैं उन सभी को भी मैं बधाई देता हूं। वही शपथग्रहण समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का निशांत ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता ने आशीर्वाद के रूप में एनडीए को जिताया है। कहा कि हम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गांधी मैदान जाएंगे।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट