ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / नीतीश कुमार करोड़ों बिहारियों की आन-बान और शान, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM...

नीतीश कुमार करोड़ों बिहारियों की आन-बान और शान, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM से मिलकर NDA को मिले अभूतपूर्व जनादेश के लिए दी बधाई

जदयू के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर एनडीए को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिले अभूतपूर्व जनादेश पर बधाई दी।

25-Nov-2025 06:03 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में एनडीए को अभूतपूर्व जनादेश मिला है. इसके बाद बधाइ का सिलसिला जारी है. जदयू के प्रदेश महासचिव ने मंगलवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिले अभूतपूर्व जनादेश के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ओमप्रकाश सेतु ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ बिहार के नेतृत्वकर्ता ही नहीं बल्कि करोड़ों बिहारियों की शान, सम्मान और गौरव हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और सामाजिक समरसता की सराहना की, जो बिहार को नई ऊँचाइयों पर लेकर जा रहे हैं।

ओम प्रकाश सिंह सेतु ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने बिहार की जनता के विश्वास को दर्शाया है और वे इस जनादेश को बिहार के समग्र विकास और खुशहाल भविष्य के लिए संकल्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू और एनडीए का प्रयास रहेगा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी सुविधाएं और बेहतर हों, ताकि हर नागरिक को उसका हक मिले। इस जीत के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और जनता से जुड़ाव मुख्य कारण हैं।इस अवसर पर दोनों नेताओं ने बिहार के विकास के कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा भी की और आने वाले समय में जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। यह मुलाकात बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखी जा रही है, जो जनादेश के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगी।