BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
23-Mar-2026 07:15 PM
By First Bihar
PATNA: नालंदा जिले की छात्रा निशिका श्री ने बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी का भी नाम रोशन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्थान ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पटना के अग्रणी कॉमर्स कोचिंग संस्थान सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी की छात्रा निशिका श्री ने बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में तीसरा स्थान हासिल कर संस्थान का परचम लहराया। निशिका के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्थान ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक सीए विवेक कुमार ने कहा, “निशिका श्री की यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है।
पिछले साल भी हमारे संस्थान के छात्र निशांत राज ने बिहार बोर्ड में तीसरा स्थान हासिल किया था। निशिका की सफलता हमें और अधिक प्रेरित करती है कि हम छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में लगातार मार्गदर्शन दें।” संस्थान के निदेशक सीए बिनय कुमार ने कहा, “निशिका ने यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी छात्र बड़े मुकाम तक पहुँच सकता है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
छात्रा निशिका श्री ने अपने उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों और संस्थान को दिया। उन्होंने कहा, “मैं कॉमर्स क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हूँ। मेरा लक्ष्य सीए बनना है और मैं नियमित क्लास टेस्ट और अध्ययन पर ध्यान देकर इसे पूरा करना चाहती हूँ।” इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।




