ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Bihar Politics: जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद महावीर मंदिर पहुंचे निशांत कुमार,...

Bihar Politics: जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद महावीर मंदिर पहुंचे निशांत कुमार, भगवान से मांगा आशीर्वाद

जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना के महावीर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान से आशीर्वाद मांगा और कहा कि पिता के कार्यों को आगे बढ़ाकर जनता की सेवा करेंगे।

08-Mar-2026 03:43 PM

By First Bihar

Bihar Politics: जेडीयू की सदस्यता हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पूजा करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। कहा कि आज जेडीयू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया हूँ। 


हम सब जेडीयू एक परिवार की तरह रहे। आम जनता का विश्वास हासिल करे। निशांत ने कहा कि पिताजी ने अब तक जो काम किया,उसे जारी रखेंगे। जनता का प्रेम और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे। हम जनता का आगे भी सेवा करते रहेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की कोशिश करूंगा। 


बिहार में सियासी उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री हो गई। निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री के बाद उन्हें पार्टी और सरकार में बड़ी जिम्मेवारी देने की संभावना जताई जा रही है। जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के अंदाज में हाईकोर्ट मजार में चादर चढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उनकी शालीनता देखते ही बन रही थी। 


मस्जिद में खड़ी महिला को देख निशांत ने उनके पैर छूए और आशीर्वाद लिया। उनकी इस सादगी को देख वहां मौजूद लोग भी देखते रह गये। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत ने कहा कि अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं। मेरे पिताजी भी सब धर्म को साथ लेकर चलते थे। मेरी भी कोशिश रहेगी की सब धर्म को साथ लेकर चलू। निशांत ने कहा कि अब पार्टी के जिलाध्यक्षों से मिलूंगा। बिहार के हर जिले का दौरा करुंगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगे की रणनीति तय करेंगे। 


वही मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमलोग दो साल से यह डिमांड कर रहे थे कि निशांत युवा नेता हैं उनको राजनीति में आना चाहिए। निशांत कुमार को जेडीयू में लाने के लिए काफी दिनों से मांग हम लोग कर रहे थे। आखिरकार आज उन्होंने पार्टी को ज्वाइन किया है। हम लोग उन्हें शुभकामना देते है। आप आगे बढ़े हर किसी का सहयोग और समर्थन आपको मिलेगा। हमारे नेता नीतीश कुमार के अधूरे काम को पूरा करने का काम निशांत कुमार करेंगे। 


उन्होंने कहा कि राजनीति संभावना का खेल है। अभी तो शुरुआत हुई है। अभी शुरुआत में ही यह हाल है तो आगे क्या होगा देखिएगा। निशांत के जेडीयू में आने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। निशांत कुमार बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। श्रवण कुमार ने आगे कहा कि नीतीश जी हमेशा एक्शन में रहे हैं, उनका एकमात्र मकसद बिहार का विकास करना है, उसमें नीतीश कुमार लगे रहते हैं। अब उनके अधूरे काम को उनके बेटे निशांत पूरा करेंगे।