ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / bihar / Road Accident: शादी से लौट रहे टेंपो और ट्रक की टक्कर, मौके पर...

Road Accident: शादी से लौट रहे टेंपो और ट्रक की टक्कर, मौके पर महिला की मौत; 8 घायल

Road Accident: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

13-Nov-2025 08:32 AM

By RANJAN

Road Accident: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। मामा देव गांव के पास एक टेंपो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 39 वर्षीय महिला देवंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में संतोष पासी, सरोज मौर्य, रीता देवी, निधि कुमारी, उषा देवी, सुगंधा देवी, रीना देवी और जमुना देवी शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ित मामा देव गांव के रहने वाले थे। ये लोग बीती रात बरेज गांव के पास NH-19 पर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक महिला की पहचान धीरेंद्र कुशवाहा की पत्नी देवंती देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए NH-30 को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।


मोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को गिरफ्तार किया गया है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस दुर्घटना ने क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश और सुरक्षा संबंधी चिंता को जन्म दिया है। स्थानीय प्रशासन ने आगामी समय में सड़क सुरक्षा और वाहन गति नियंत्रण के लिए कदम उठाने की बात कही है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित वाहन चलाएं और ओवरलोडेड वाहनों से दूरी बनाए रखें।