ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar vehicle registration cancel: बिहार में डेढ़ लाख वाहन मालिकों की मुश्किलें बढ़ीं,...

Bihar vehicle registration cancel: बिहार में डेढ़ लाख वाहन मालिकों की मुश्किलें बढ़ीं, परिवहन विभाग रद्द करेगा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

Bihar vehicle registration cancel: बिहार के 13 जिलों में टैक्स न भरने वाले डेढ़ लाख से ज्यादा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द होने जा रहा है। विभाग ने नोटिस और फोन के जरिए अलर्ट देने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है|

15-May-2025 12:41 PM

By First Bihar

Bihar vehicle registration cancel: बिहार परिवहन विभाग ने पूर्वोत्तर के 13 जिलों में टैक्स डिफॉल्टर 1,51,633 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन वाहनों के मालिकों को पहले नोटिस भेजा गया, और फोन के माध्यम से टैक्स भुगतान की जानकारी दी गई थी। लेकिन निर्धारित समयसीमा के बाद भी टैक्स नहीं जमा होने पर अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


इस फैसले से वाहन मालिकों में घबराहट का महौल कायम है। विशेष रूप से भागलपुर और पूर्णिया में हजारों गाड़ियों की टैक्स डिफॉल्टर सूची तैयार कर नीलाम पत्र वाद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्णिया डीटीओ शंकर शरण ओमी के अनुसार, अकेले उनके जिले में 33,740 गाड़ियां टैक्स बकाया में हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।


टॉप टैक्स डिफॉल्टर जिले: पूर्णिया: 33,740,  भागलपुर: 22,143,  बेगूसराय: 20,950, मुंगेर: 12,210, सहरसा: 10,965, कटिहार: 9,711 मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बांका, लखीसराय और जमुई में भी हजारों वाहन टैक्स बकाया में हैं।


कमर्शियल गाड़ियों के मालिक  को तीन माह के अंदर टैक्स जमा करना होता है। गाड़ी मालिक अपने सुविधा अनुसार कई माह का एक साथ भी टैक्स जमा करते हैं। ऐसे वाहन मालिक जो  किसी कारण से  टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, पहले उन्हें नोटिस और फिर फोन के माध्यम से जानकारी  दी जाती है।


क्या कहते हैं अधिकारी?

एमवीआई एसएन मिश्रा  ने कहा कि सर्व क्षमा योजना के बाद बची गाड़ियों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली गई है। अब उनके खिलाफ नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।