ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / नेपाल जाना होगा आसान, 28 मई को यात्रा की होगी शुरुआत, 23680 रूपए...

नेपाल जाना होगा आसान, 28 मई को यात्रा की होगी शुरुआत, 23680 रूपए लगेगा किराया

15-May-2022 08:31 AM

PATNA: बिहार में बढ़ती तपिश को देखते हुए सभी स्कूलों ने छोटे बच्चों को गर्मी की छुट्टी दे दी है। वहीं अगर आप अपने परिवार के साथ घूमने जाना चाहते है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैंटिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार नेपाल के विशेष स्थानों की यात्रा के लिए रॉयल नेपाल टूर पैकेज जारी किया है। 


हालांकि, यह यात्रा 28 मई से शुरू और 4 जून को वापिस पटना पहुंचेगी। एयर कंडीशन लग्जरी बस से होने वाली इस यात्रा का शुभ आरंभ गया से होगी और जहानाबाद, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए नेपाल जाएगी। प्रति यात्री 23680 रूपए किराया देना होगा। 


संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर बिस्कोमान क्षेत्रीय कार्यालय आकर बुकिंग करवा सकते है। इस यात्रा में नेपाल के आर्थिक जगहों के अलावा प्राकृतिक स्थानों का चयन किया गया है। नेपाल के पोखर (सारंगकोट व्य प्वाइंट विद्यावासिनी मंदिर, डेबी फॉल्स गुप्तेश्वर महादेव गुफा) मनोकामना (मनोकामना माता मंदिर) काठमांडू (पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, रॉयल पैलेस, स्वयंभूनाथ) चित्तवन समेत अन्य और स्थानों की सैर कराई जाएगी। 


यात्रा के दौरान मिलेगी सुविधा

  • पटना से नेपाल तक मिलेगी एसी की सुविधा। 
  • नाश्ता, दोपहर और रात का खाना का लाभ मिलेगा।  
  • राटा में रहने के लिए एसी होटल की व्यवस्था दी जाएगी।