ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / एग्जिट पोल पर नेहा शर्मा को भरोसा नहीं: बोलीं- बस कल तक इंतजार...

एग्जिट पोल पर नेहा शर्मा को भरोसा नहीं: बोलीं- बस कल तक इंतजार कीजिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर भरोसा करने से इनकार किया है। कहा है कि 14 नवंबर को नतीजे आने तक इंतजार करें। नेहा भागलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा की बेटी हैं। एग्जिट पोल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया।

13-Nov-2025 05:28 PM

By First Bihar

Bihar Elections: बिहार चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बेबाकी से जवाब दिया। कहा कि मुझे एग्जिट पोल पर जरा भी विश्वास नहीं है। चुनाव के नतीजे के लिए बस कल भर का इंतजार कर लें। 14 नवम्बर को सब कुछ साफ हो जाएगा। बिहार के लोगों ने नई सरकार बनाने के लिए वोट किया है। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में बंपर वोटिंग और महिलाओं की भागीदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार में वोट के प्रति जागरुकता बढ़ी है। लोग अब अपने अधिकारों को समझने लगे हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है। बता दें कि भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की बेटी एक्ट्रेस नेहा शर्मा पिता को चुनाव जीताने के लिए मुंबई से भागलपुर आई हुई हैं। पिता के समर्थन में नेहा ने चुनाव प्रचार भी किया। 


भागलपुर की जनता से पिता को वोट देने की अपील की थी। चुनाव प्रचार के दौरान नेहा ने पिता के साथ रोड शो भी किया था। विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आए एक्जिट पोल को नेहा ने गलत करार दिया। कहा कि उन्हें एक्जिट पोल पर जरा भी विश्वास नहीं है। दरअसल एक्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जतायी गई है। एग्जिट पोल के आंकड़ों में बिहार में फिर से नीतीश सरकार बनने के संकेत दिए गये हैं।


 जिसे तेजस्वी यादव भी गलत करार दे रहे हैं और महागठबंधन की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। तेजस्वी ने यहां तक कह दिया है कि 18 नवंबर को वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वही नेहा शर्मा ने कहा कि मीडिया अगर नीतीश सरकार बनने की खबर चला रही है तो जनता को बेवकूफ बना रही है। काउंटिंग से पहले इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। जनता का फैसला ईवीएम में कैद है जो कल निकलकर सबके सामने आ जाएगा। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।