ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / nawada / ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने पर नवादा DM ने ली चुटकी,...

ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने पर नवादा DM ने ली चुटकी, कहा..ऐसी छुट्टी ना दिजिए, मात्र अध्यापक उपस्थित होय!

09-Jan-2025 08:53 PM

By First Bihar

Nawada dm post: बिहार में ठंड का कहर जारी है। कई जिलों के डीएम ने कपकपाती ठंड को देखते हुए स्कूल को बंद कर दिया है लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी है। इसे लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। किसी ने नवादा डीएम रवि प्रकाश के वाट्सएप पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसे उन्होंने एक्स पर शेयर कर दिया। इस पोस्ट में यह लिखा हुआ है कि रहिमन छुट्टी किजिए, अब ठंड बर्दाश्त ना होय! ऐसी छुट्टी ना दिजिए, मात्र अध्यापक उपस्थित होय!


इसका मतलब यह है कि ठंड इतनी पड़ रही है कि बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए छुट्टी दे दीजिए लेकिन ऐसी छुट्टी मत दीजिए कि सिर्फ शिक्षक को स्कूल आना पड़े। नवादा डीएम रवि प्रकाश ने जो पोस्ट एक्स पर शेयर किया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नवादा डीएम ने इस पोस्ट को शेयर कर जिले के कई डीएम पर चुटकी ली है। 


दरअसल नवादा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसके बावजूद यहां सभी स्कूल खुले हुए हैं। बच्चे और शिक्षक दोनों स्कूल आ रहे हैं। लेकिन वही पटना, नालंदा, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, पूर्णिया, शिवहर, अररिया,बांका, दरभंगा, भागलपुर, मधुबनी सहित कई जिलों में आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद है। किसी जिले में 9 जनवरी तक ही स्कूलों को बंद रखा गया है तो कही 11 जनवरी और कही 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद किया गया है। 


बच्चों के लिए स्कूल बंद किया गया है लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी स्कूल में लगी हुई है। वो रोज स्कूल आ रहे हैं और काम कर रहे हैं। नवादा डीएम रवि प्रकाश के इस पोस्ट से उन जिलों के जिलाधिकारी के आदेश पर सवाल उठ रहा है। जिन्होंने ठंड के कारण बच्चों को तो छुट्टी दे दी लेकिन शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी। नवादा डीएम के इस पोस्ट पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक्स यूजर वेद मिश्रा लिखते हैं कि" नवादा में शिक्षकों को छूट्टी दे दीजिए ठंड उन्हे भी खूब लगती है..वैसे भी स्कूल में बच्चे नहीं हैं..विद्यालय कार्य शिक्षक घर बैठकर कर लेंगे।" वही ओम प्रकाश लिख रहे हैं कि रहिमन निज मन की व्यथा, मन ही राखो गोय। सुनि इठिलैहैं लोग सब, बांट न लिहे कोय। हाय रे बिहार के शिक्षक समाज।