ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / nawada-news / Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार...

Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार और लापरवाही ने ली जान

Accident: नवादा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. एक हादसा स्कॉर्पियो की टक्कर से और दूसरा पोल से टकराने से हुआ.

01-May-2025 02:04 PM

By SONU

Road Accident: बिहार के नवादा जिले में सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए, जिनमें तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य कारण माने जा रहे हैं। पहली घटना रोह-कौवाकोल पथ पर रोह पावर हाउस के समीप हुई, जहां एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के कुठौत गांव निवासी नारायण पासवान के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। नीतीश अपने तीन दोस्तों के साथ नवादा में एक शादी समारोह में शामिल होकर सुबह अपने घर लौट रहा था। हादसे में नीतीश के दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नीतीश चेन्नई में काम करता था और अगले ही दिन वापसी की योजना थी।


दूसरी घटना कौवाकोल प्रखंड के भलुआही गांव स्थित चौरहिया मोड़ के समीप हुई। एक युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े पोल से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा के कादरीगंज बाजार निवासी गोरेलाल चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। 


दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है। दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग की है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।