ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट

Bihar News: हाथों में जूता लेकर नदीं में क्यों उतरे बिहार के DM-SP समेत कई अधिकारी? हैरान कर देगी वजह

Bihar News: 'प्रगति यात्रा' के दौरान नवादा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका शिलान्यास कर सकते हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान समेत अधिकारियों का काफिला गुरुवार को गोविंदपुर पहुंचा.

Nawada DM SP News

17-Jan-2025 01:28 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जब डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी हाथों में जूता लेकर नदी में उतर पड़े.  मामला सरकंडा पंचायत को गोविंदपुर प्रखंड है. दरअसल, मुख्यालय से जोड़ने के लिए सकरी नदी पर पुल का निर्माण होना है. इस दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है. माना जा रहा है कि 'प्रगति यात्रा' के दौरान नवादा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका शिलान्यास कर सकते हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान समेत अधिकारियों का काफिला गुरुवार को गोविंदपुर पहुंचा.

डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी अपने-अपने हाथों में जूता लेकर जायजा लेने के लिए सकरी नदी में उतर गए. डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी काफी देर तक नदी में घूम-घूम कर पुल निर्माण से संबंधित स्थिति का जायजा लेते रहे. बता दें कि महावरा के पास पुल का निर्माण कराया जाएगा. 

पुल निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि डीपीआर को तैयार कर लिया गया है. इसको विभाग के पास भेज दिया गया है. बताया गया कि पुल की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी. 21 पिलर पर पुल का निर्माण होगा. इसे सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा. बहरहाल, चिर प्रतीक्षित मांग को लेकर लोगों की उम्मीदें पूरी होती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि सीएम 'प्रगति यात्रा' के क्रम में इसका शिलान्यास करेंगे. महावरा में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा. नवादा और महावरा में सीएम का दौरा कब होगा इसकी तारीख अभी नहीं आई है.