बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश
06-Mar-2021 07:09 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : लॉ और आर्डर को दुरुस्त रखने के लिए गुरुवार की तड़के सभी जिलों में एक साथ जेलों के अंदर छापेमारी की गई थी। जिला प्रशासन की तरफ से जेलों में की गई छापेमारी के दौरान कई जगह से आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थी और नवादा मंडल कारा से छापामारी के दौरान मोबाइल फोन भी मिला था। अब इस मामले में नवादा मंडल कारा के उपाधीक्षक और दो कक्षपालों के ऊपर गाज गिरी है।
बिहार के जेल आईजी में इस मामले में दोषी पाते हुए नवादा मंडल कारा के उपाधीक्षक रामविलास दास समेत दो कक्षपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नवादा मंडल कारा से मोबाइल फोन समेत आपत्तिजनक के सामानों की बरामदगी के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिला प्रशासन द्वारा कारा विभाग को पूरी रिपोर्ट भी भेजी गई। जिसके बाद आला अधिकारियों ने जेल उपाधीक्षक और दो कक्षपालों से स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन अब इनका जवाब असंतोषजनक मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई है।
आपको बताते हैं कि नवादा मंडल कारा में छापेमारी के दौरान 9 मोबाइल फोन, बैटरी, खैनी की पुड़िया और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे। इसी मामले में उपाधीक्षक और कक्षपालों के ऊपर एक्शन हुआ है। जेल आईजी ने उपाधीक्षक रामविलास दास को जेल के नियमों का पालन कराने में अक्षम मांगते हुए निलंबन का आदेश दिया है।