ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री

Home / bihar / Gaya Ayodhya Rapid Train: बिहार को नई सौगात! गयाजी से अयोध्या के बीच...

Gaya Ayodhya Rapid Train: बिहार को नई सौगात! गयाजी से अयोध्या के बीच दौड़ेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन, मिलेगी किफायती यात्रा की सुविधा

Gaya Ayodhya Rapid Train: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगातार राज्य और केंद्र से सौगातों की वर्षा हो रही है। अब भारतीय रेलवे ने गया (गयाजी) और अयोध्या के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है. जानें... रूट और टाइम टेबल.

01-Jun-2025 09:49 AM

By First Bihar

Gaya Ayodhya Rapid Train: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगातार राज्य और केंद्र से सौगातों की वर्षा हो रही है। अब भारतीय रेलवे ने गया (गयाजी) और अयोध्या के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जो देश के दो पौराणिक धार्मिक नगरों को तेज़ और आधुनिक रेल संपर्क से जोड़ेगी। इस ट्रेन का शुभारंभ केंद्र सरकार के ‘स्मार्ट और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह सेवा लगभग 408 किलोमीटर की दूरी को तय करेगी और यात्रा के समय को 6 घंटे तक सीमित कर देगी।


रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (रविवार को छोड़कर) संचालित होगी। यह गया जंक्शन से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और 11:00 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी की यात्रा शाम 5:00 बजे अयोध्या से शुरू होकर रात 11:00 बजे गया जी पहुँचेगी। इस ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच होंगे और सभी कोच अनारक्षित होंगे, जिससे यात्रा सुलभ तो होगी ही, साथ ही गर्मी के मौसम में यात्रियों को ठंडक और आरामदायक सफर का अनुभव भी मिलेगा। इसका प्रस्तावित किराया मात्र ₹500 (अनारक्षित एसी) रखा गया है, जो कि सुविधाओं की तुलना में काफी किफायती है।


इस सेवा का उद्देश्य न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि दैनिक यात्रियों, छोटे व्यापारियों और छात्रों को भी राहत देना है। ग्रैंड कार्ड पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के. जैन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह वर्षों पुरानी मांग थी। गयाजी, काशी और अयोध्या जैसे पवित्र शहरों को जोड़ना आस्था से जुड़ा मामला है और अब यह संभव हो रहा है। गया से अयोध्या की यात्रा के दौरान ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें रफीगंज, सासाराम, डीडी उपाध्याय जंक्शन, काशी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर और गोशाईगंज शामिल हैं। यह रेलवे नेटवर्क को और अधिक प्रभावशाली और कनेक्टेड बनाएगा।


गौरतलब है कि यह बिहार को मिलने वाली दूसरी नमो भारत रैपिड रेल सेवा होगी। इससे पहले जयनगर से पटना के बीच नमो मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है, जो मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और मोकामा जैसे शहरों को जोड़ती है। नमो भारत रैपिड ट्रेन सेवा सरकार के उस विजन का हिस्सा है, जिसमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत तीर्थ स्थलों को तेज़, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। इस कदम से पर्यटन, रोजगार, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।