ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / nalanda / BIHAR NEWS : नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही बाइक पर सवार...

BIHAR NEWS : नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही बाइक पर सवार चार युवक गिरे गड्ढे में, दो की मौत दो गंभीर घायल

BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नालंदा जिले में एक भीषण हादसे ने इलाके को दहला दिया।

29-Aug-2025 02:45 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा में एक हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के पनहर पेट्रोल पंप के समय गुरुवार की देर रात की की है। बाइक अनियंत्रित होकर एक बाइक पानी भरे गड्ढे में गिर गई । जिससे मौके पर ही एक किशोर समेत दो की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार सवार थे।


बताया जा रहा है कि, मृतकों में खुदागंज थाना क्षेत्र के वरदाहा गांव निवासी नायक बिना का 23 वर्षीय पुत्र मंटू बिंद और स्वर्गीय जोगिंदर बिंद का 15 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार है जबकि जख्मी राजबल्लभ बिंद का 18 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार और अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र निवासी लाल दास बिंद का 25 वर्षीय पुत्र मौकेंद्र कुमार है। जख्मी दोनों युवक का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


इधर, जख्मी मौकेंद्र ने बताया कि वह सूरत में कपड़ा का काम करता है। वहससुराल आ रहा था। इस्लामपुर स्टेशन पहुंचने पर उसने अपने साला को फोन कर बाइक लाने को कहा। उसका साला अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया। इसके बाद सभी इस पर बैठकर जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना को लेकर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एक ही बाइक पर सवार होने के कारण संतुलन खोने से यह हादसा हुआ है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।