लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
06-Sep-2025 08:47 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के नालंदा में बैंक अधिकारी और कर्मियों की गलती के कारण एक 70 साल के बुजुर्ग की जान बैंक में ही चली गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते बुजुर्ग की बैंक में ही मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मैनेजर को घेर लिया और उनकी जमकर क्लास लगा दी। इस दौरान बैंक में जमकर हंगामा हुआ।
मामला नालंदा जिले के खुदागंज बाजार स्थित इंडियन बैंक का है। जहां बैंक में ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे का कहना है कि उनके पिता तीन बार बैंक जा चुके थे, लेकिन बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका काम नहीं किया। आज जब वो बैंक पहुंचे और अधिकारियों से पूछे कि हुजूर मेरा काम हो गया है क्या? जब अधिकारियों ने बताया कि आपका काम नहीं हुआ है, तब इतना सुनकर वो बेसुध होकर वो बैंक में ही गिर गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक रसलपुर गांव के रहने वाले थे, उनकी पहचान 70 वर्षीय अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिछले कई माह से उनके पिता बैंक का चक्कर लगा रहे थे। खुद वो अपने पिता के साथ तीन बार बैंक आ चुके हैं। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के कारण मेरे पिता जी की जान गई है। इनकी लापरवाही ने उनकी जान ले ली है। अर्जुन प्रसाद की मौत के बाद बैंक में अफरा-तफरी मच गयी।
यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ बैंक के अंदर और बाहर उमड़ पड़ी। इस दौरान बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने बैंक के मैनेजर की जमकर क्लास लगाई। घटना की सूचना मिलने के बाद इंडियन बैंक में पहुंची खुदागंज थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना के कारण 3 घंटे तक बैंक में कामकाज बाधित रहा.
आक्रोशित लोगों का कहना था कि बैंक में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी मनमानी करते हैं, कस्टमर से ढंग से पेश नहीं आते हैं। कड़ी धूप में लोग बैंक पहुंचते है लेकिन कई बार लिंक फेल होने का बहाना बनाया जाता है। बैंक के लोगों में यह भावना बन गयी है कि वो सरकारी बैंक के कर्मी है, काम करेंगे या नहीं करेंगे वेतन तो मिलता रहेगा। इनकी लापरवाही का खामियाजा बैंक के साथ-साथ खाता धारकों को भी भुगतना पड़ता है।
ऐसे लापरवाह स्टाफ और अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग लोगों ने किया है। बैंक के मैनेजर को बदलने की मांग लोग कर रहे हैं। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोषी कर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...