ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: भीषण सड़क हादसे में तीन...

बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: भीषण सड़क हादसे में तीन भाइयों की दर्दनाक मौत, तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे घर

Bihar Road Accident: नालंदा के कठार पुल के पास भीषण सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार कार सामने से आ रही गाड़ी को चकमा देने के बाद डिवाइडर से टकराई।

17-Feb-2026 01:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Road Accident: बिहार के नालंदा में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। जिले के एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह कठार पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में तीन चचेरे भाइयों की जान चली गई। तीनों दोस्त की बहन का तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे थे।


दरअसल, एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार सामने से आ रही गाड़ी को चकमा देने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे में जहानाबाद जिले के टेनी बीघा गांव निवासी तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनू कुमार (21), रोहित कुमार (22) और उद्देश्य कुमार (18) के रूप में हुई है। तीनों मसौढ़ी में एक दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।


हादसे में 19 वर्षीय सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है। दो युवकों की मौत मौके पर हुई, जबकि तीसरे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही टेनी बीघा गांव में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है।