BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
03-Mar-2021 07:55 AM
PATNA : एक बार फिर से कोरोना का कहर दिखाई देने लगा है. एनएमसीएच में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस अंतिम वर्ष के एक छात्र की कोरोना से मौत हो गई. वहीं उसके संपर्क में आए चार अन्य छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि एनएमसीएच में मेडिकल छात्र की कोरोना से यह पहली मौत है. इसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया है. बताया जा है कि मेडिकल के स्टूडेंट शुभेंदु शेखर की मौत उनके गांव बेगूसराय के दहिया में हुई है. वह एमबीबीएस 2016 सत्र के स्टूडेंट थे और ओल्ड ब्वॉयज हॉस्टल में रहते थे.
इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हीरा लाल महतो ने बताया कि 24 फरवरी को शुभेंदु शेखर ने सर्दी-खांसी होने के बाद कोरोना टेस्ट करा कर गांव चले गए थे. रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में रहने लगे थे. सोमवार की रात अचानक उनकी मौत की खबर मिली. वहीं
मंगलवार को एमबीबीएस के चार और छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए.