ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी...

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Bihar Crime News: नालंदा के हिलसा में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोली मार दी. गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

22-Mar-2026 05:41 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पोकलेन चालक की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि हिलसा थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घायल की पहचान बेलवा बाग निवासी नंदलाल यादव के 40 वर्षीय पुत्र भूषण यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे भूषण यादव चिकसौरा मोड़ के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


हिलसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार, गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला दो पक्षों के बीच पुराने जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


बता दें कि इससे एक दिन पहले शनिवार को इसी थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के कुलदीप यादव के रूप में हुई थी, जो पूर्वी बाईपास निर्माण कार्य में पोकलेन चालक था। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।