ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / muzaffarpur / nitish kumar yatra : प्रगति यात्रा के दूसरे दिन आज मुजफ्फरपुर दौरे पर...

nitish kumar yatra : प्रगति यात्रा के दूसरे दिन आज मुजफ्फरपुर दौरे पर CM नीतीश, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सीएम सबसे पहले नरौली जाएंगे। वहां वह वृहद आश्रय गृह, पंचायत सरकार भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

05-Jan-2025 07:55 AM

By First Bihar

Nitish kumar yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4 जनवरी से प्रगति यात्रा पर हैं। इससे पहले दूसरे चरण की यात्रा के पहले दिन सीएम ने गोपालगंज का दौरा किया। वहीं आज दूसरे दिन वह मुजफ्फरपुर के दौरे पर जाएंगे। हालांकि 27 दिसंबर को ही उनको मुजफ्फरपुर आना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। ऐसे में नए शेड्यूल के मुताबिक सीएम आज मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। सीएम नरौली पंचायत आएंगे। 


वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सीएम सबसे पहले नरौली जाएंगे। वहां वह वृहद आश्रय गृह, पंचायत सरकार भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान सीएम करीब 450 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।


 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुजफ्फरपुर शहर में भी कार्यक्रम है।  जिसके तहत वह रामदयालु और बीबीगंज जाएंगे। जहां आरओबी का निर्माण होना है। इसके बाद सीएम समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी को यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन कराने और कानून-व्यवस्था संधारित रखने का निर्देश दिया गया है। 


इधर, सीएम के कार्यक्रम को लेकर इलाके में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी पर ससमय उपस्थित होने और सक्रिय होकर अपने निर्धारित कर्तव्य का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पंचायत सरकार भवन में संचालित कार्यों के समुचित प्रबंधन और मानिटरिंग के लिए अपर समाहर्ता आपदा को दायित्व दिया गया है, जबकि बृहद आश्रय स्थल पर कुशल प्रबंधन एवं प्रभावी मानिटरिंंग के लिए अपर समाहर्ता राजस्व को दायित्व दिया गया है।