ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / MUZAFFARPUR: CM योगी की सभा से साढ़े 3 साल का आर्यन गायब, माता-पिता...

MUZAFFARPUR: CM योगी की सभा से साढ़े 3 साल का आर्यन गायब, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों को सुनने के लिए एक पिता अपने साढ़े तीन साल के बेटे आर्यन को लेकर पहुंचे थे। रैली में भीड़ इतनी थी कि बच्चा अचानक गुम हो गया। अब पूरे परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

03-Nov-2025 07:44 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी का प्रचार करने मुजफ्फरपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सीएम योगी ने मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जिसे सुनने के लिए लोग अपने-अपने परिवार और बच्चों को साथ लेकर पहुंचे थे। 


इसी दौरान पिता के साथ रैली में आया साढ़ तीन साल का आर्यन अचानक परिजनों से बिछड़ गया। उसे परिजनों ने रैली स्थल सहित अन्य जगहों पर खोजा लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। बेटे के अचानक गायब होने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का हाल बेहाल है। बताया जाता है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा कृष्णा टोली निवासी आर्यन (3.5 वर्ष) अपने पिता के साथ आया था। 


जो रैली में ही पिता की लापरवाही से खो गया जो अब तक नहीं मिल सका है। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही मां रैली स्थल पर पहुंची और फूट-फूटकर रोने लगी। बता दें कि मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजन कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए चुनावी सभा में भारी भीड़ जुटी थी। इसी क्रम में आर्यन के पिता भी आर्यन को घर से लेकर योगी जी को देखने पहुंचे थे। लेकिन उनकी लापरवाही के चलते आर्यन भीड़ में ही खो गया। जिसके बाद मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों पुलिस से कलेजे के टुकड़े को ढूंढ कर लाने की अपील कर रहे हैं।