बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
26-Mar-2026 10:22 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाजगन्नाथ पंचायत के सिपाहपुर गांव में गुरुवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा: मृतक की पहचान सिपाहपुर बखरी निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। शमशाद पेशे से टायर मिस्त्री था और अपने परिवार का सहारा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को शमशाद अपने एक दोस्त के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शाम को जब वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी सिपाहपुर के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, चालक फरार: हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती देख ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में भर्ती कराया। शमशाद की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक का इलाज फिलहाल SKMCH में चल रहा है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों का हंगामा और सड़क जाम: शमशाद की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिपाहपुर मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बांस-बल्ले लगाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया।
पुलिस की कार्रवाई: सड़क जाम की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को उचित कानूनी कार्रवाई और सरकारी मुआवजे का आश्वासन देकर करीब कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क पर परिचालन सुचारु करा दिया गया है। हादसे में एक युवक की जान गई है और दूसरा घायल है। उन्होंने कहा, "पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस ट्रक जप्त कर फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।